ये बाइबल की वे आयतें हैं जो इस बारे में बात करती हैं बेईमानी से कमाया गया धन
नीतिवचन 13 : 11
11 निर्धन के पास माल नहीं रहता, परन्तु जो अपने परिश्रम से बटोरता, उसकी बढ़ती होती है।
नीतिवचन 28 : 20
20 सच्चे मनुष्य पर बहुत आशीर्वाद होते रहते हैं, परन्तु जो धनी होने में उतावली करता है, वह निर्दोष नहीं ठहरता।
यहेजकेल 22 : 27
27 उसके प्रधान हुंड़ारों की नाईं अहेर पकड़ते, और अन्याय से लाभ उठाने के लिये हत्या करते हैं और प्राण घात करने को तत्पर रहते हैं।
नीतिवचन 11 : 1
1 छल के तराजू से यहोवा को घृणा आती है, परन्तु वह पूरे बटखरे से प्रसन्न होता है।
नीतिवचन 23 : 4 – 5
4 धनी होने के लिये परिश्रम न करना; अपनी समझ का भरोसा छोड़ना।
5 क्या तू अपनी दृष्टि उस वस्तु पर लगाएगा, जो है ही नहीं? वह उकाब पक्षी की नाईं पंख लगा कर, नि:सन्देह आकाश की ओर उड़ जाता है।
Leave a Reply